Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

कोलकाता में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान सामान में से सात डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह कोलकाता में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

30 Apr 2024

कोलकाता में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा, गर्मी से लोगों का हाल बेहाल

कोलकाता, 30 अप्रैल (हि.स.)। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जबकि अधिकतम तापमान सामान में से सात डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। यह कोलकाता में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

मौसम विभाग ने बताया है कि दोपहर के समय यह 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। सारा दिन कोलकाता में लू भी चलेगी। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत मालदा और झाड़ग्राम में भी दिन भर लू चलने की संभावना है। यहां तापमान 32 डिग्री से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। यह देश के सबसे गर्म प्रदेश राजस्थान से भी अधिक रह रहा है।

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि आसमान में हल्के बादल भी छाए हुए हैं जिसकी वजह से गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रहीं और उमस भरी गर्मी की वजह से लोग पसीने से तरबूतर हो रहे हैं। पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने वाला है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में भी भीषण गर्मी पड़ रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News